पाटी: जयस संगठन का पाटी थाने पर प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर सौंपा ज्ञापन
Pati, Barwani | Apr 1, 2026 जय आदिवासी युवा संगठन ने पाटी थाने पर विरोध प्रदर्शन TI रामदास यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के संभाग सचिव सतीश ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ता ऋषभ के साथ अभद्र व्यवहार की है। मामले में 4 दिन का आश्वासन दिया। उग्र आंदोलन की बात कही।