नानपारा: नानपारा के गायघाट में सरयू सेवा समिति ने माँ सरयू की आरती की, कार्यक्रम में सभी भक्तजन रहे मौजूद
गायघाट में मां सरयू सेवा समिति की ओर से भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने अपने घरों से थालियां सजाकर मां सरयू की आरती की, जो एक मनमोहक दृश्य था। कार्यक्रम में विधायक आलोक जिंदल, ब्लॉक प्रमुख सौरभवर्मा और कृपाराम वर्मा मुख्य अतिथि के रहे।