कन्नौज: कलेक्ट्रेट में 50 लाख से अधिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यो के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने संग्रहालय की स्थापना के कार्य में गुणवत्ता संतोषजनक न पाये जाने पर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। डीएम के द्वारा अन्य योजनाओं को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।