परबत्ता: कन्हैयाचक जीएन बांध पर ई-रिक्शा और पिकअप पलटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक जीएन बांध पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक ई-रिक्शा और एक पिकअप एक साथ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।