गभाना: महगौरा में तेज आंधी के चलते एक मकान की छजली गिरी, चपेट में आकर एक बच्चा हुआ घायल
पिसावा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे रास्ते बाधित हो गए और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ों के गिरने से बिजली के तार भी टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं गांव महगौरा में तेज हवा के चलते एक मकान की छजली अचानक भरभराकर गिर गई।