तारानगर: राउप्रावि ढाणी पूनियां में राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मानित शिक्षक के जन्म दिवस पर लगाए गए 400 पौधे, पर्यावरण की अनूठी पहल
राज्य स्तरीय पुरुस्कृत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी पूनियां के शिक्षक धनराज सहारण ने विद्यालयके 400 पौधे लगाकर जन्म दिवस मनाया तथा पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, आज का पेड कल की सांस का नारा दिया। इस मौके पर अध्यापक सुनिता, सिलू प्रधानाध्यापक, श्योलाराम भोपा अध्यापक, भतेरी, मीना जांगिड, सुरेन्द्र कुमार, धर्मपाल पूनियां एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।