शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में बुधवार को विभागवार ड्रोन नवाचार प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्हें ड्रोन तकनीक के महत्व, उपयोगिता और शासन की ड्रोन नीति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।