राजगढ़: राजगढ़ शहरी क्षेत्र से बीएड पास 22 वर्षीय युवती बिना बताए घर से लापता, एक युवक पर शक, राजगढ थाने में गुमशुदगी दर्ज
22 वर्षीय युवती के बिना बताए घर से लापता होने के आरोप का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दी रिपोर्ट में बताया है कि उसके ताऊ की 22 वर्षीय लडक़ी, जिसने बीएड कर रखी है एवं घर पर रहकर तैयारी कर रही है,जो 12 नवम्बर को रात्रि घर से लापता हो गई। युवती की उम्र 22 साल है, जिसने महरूम रंग का पायजामा व नीले रंग का कोट पहन रखा है पता चले तो 01559 222035 पर सूचित करें।