कानपुर: मूलगंज के एक घर में जुआ खेलने की सूचना पर तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली ने दी जानकारी
थाना मूलगंज पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत एक घर में जुआ कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी और मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया साथ ही करीब एक लाख रुपए बरामद किए। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।