कानपुर: पुलिस आयुक्त ने समाधान दिवस पर थाना बजरिया का किया भ्रमण, आमजनों से की वार्ता
पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा कमिश्नरेट के सभी थानो पर आयोजित समाधानदिवस के अवसर पर थाना बजरिया का भ्रमण कर उपस्थित आम जन से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा बीट पुलिस अधिकारी के बारे में जानकारी ली गयी। तथा समाधान दिवस पर आये आम जनों की समस्याओं तथा IGRS के सभी मामलों पर बीट पुलिस अधिकारी के माध्यम से शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक को निदेशित किया।