बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में बिल्हौर ब्लॉक में तैनात बाबू देवेंद्र सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।