सदर: प्रयागराज में राष्ट्र कल्याण के संकल्प के साथ होगा 'सवा लाख तण्डुल शिवलिंग महायज्ञ'
Sadar, Allahabad | Jun 8, 2026
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के झुंसी स्थित तपोवन आश्रम में आगामी 11 जून, बुधवार को एक भव्य और दिव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। मलमास मास की इस पावन बेला में 'सवा लाख तण्डुल शिवलिंग महायज्ञ' का आयोजन किया जाएगा। यह विराट आयोजन तपोवन आश्रम के संस्थापक, वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रख्यात आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल गुरुजी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।