मांझी: मांझी में हर्षोल्लास के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
Manjhi, Saran | May 28, 2026 मांझी प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में गुरुवार की सुबह बकरीद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया । सुबह करीब 6 बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगभग 7:30 बजे तक जारी रहा। इस अवसर पर लोग सुबह से ही नहा धोकर कपड़े पहनकर अपने-अपने नजदीकी मस्जिदों एवं ईदगाहों में पहुंचे और नमाज अदा की वही दुनिया में अमन चैन की दुआएं मांगी गई।