कटनी नगर: शहर के लल्लू भैया की तलैया के पास पड़े कबाड़ पर लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू।
कटनी शहर के लल्लू भैया की तलैया के पास पड़े कबाड़ पर भीषण आग लग गई। राहगीर ने फायर कर्मियों को जानकारी दी मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया वहीं पास पर सिलेंडर की गाड़ियां भी खड़ी थी एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन उसके पहले सुधबूध से आग पर काबू पा लिया है कबाड़ पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।