डीग: विभिन्न मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी आशा सहयोगियां, गृह राज्य मंत्री को मौके पर बुलाने की मांग
Deeg, Bharatpur | Jun 29, 2026 अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहीं आशा सहयोगिनियों ने सोमवार को आंदोलन तेज करते हुए जिला अस्पताल के पीछे बनी पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे कुछ आशा सहयोगिनियां अपने दो सहयोगियों के साथ टंकी पर चढ़ गईं, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।