श्योपुर। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट की ओर से टेंट सिटी का नया सीज़न शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन बुधवार को दोपहर 02 बजे राजाराम रिसोर्ट में किया गया जिसमें एडीएम रूपेश उपाध्याय सहित टेंट सिटी के जनरल मैनेजर सौरभ गुप्ता ने विभिन्न विषयों को लेकर जानकारी दी।