टिकारी: सवासीन से हत्या के प्रयास में चार माह से फरार नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Tikari, Gaya | Jun 2, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र के सवासीन से महिला के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिराम तांती के पुत्र दीनानाथ तांती से हुई है। जिसके खिलाफ बीते जनवरी माह में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। SHO पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार संध्या न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।