धनतेरसके अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे से ही नारायणपुर के सर्राफा बाजार सहित बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान इलेक्ट्रिकल दुकानों में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा और लाखों रुपए की खरीददारी ग्राहकों द्वारा की गई। दीप पर्व के अवसर पर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार खरीददारी के कारण बाजार में आयी रौनक पूरे दिन जारी रही।