बबेरू: मिलाथू गांव में बाइक सीखते समय 15 वर्षीय किशोर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Jun 7, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिलाथू गांव के रहने वाले शिवम पुत्र वीरेंद्र उम्र करीब 15 वर्ष यह रविवार की शाम करीब 4:00 बजे अपने गांव में बाइक सीख रहा था, तभी बाइक सीखते समय चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।