बख्तियारपुर: राघोपुर रेलवे गुमटी के समीप मोबाईल झपट्टामार गिरोह गिराेह का शिकार स्वास्थ्य कर्मी चलती ट्रेन से गिरकर घायल
बख्तियारपुर थानांतर्गत राघोपुर रेलवे गुमटी के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे चलती ट्रेन से गिरकर एक स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बाढ़ के चोंदी निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है, जो फतुहा सीएचसी में कार्यरत हैं। ड्यूटी के बाद वह भागलपुर इंटरसिटी से घर लौट रहे थे। जख्मी का आरोप है कि ट्रेन के गेट पर खड़े रहने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्त