बिछुआ: बिछुआ में व्यापारी ने 15 लाख के गेहूं का भुगतान नहीं किया, किसानों ने दबोचा कर पुलिस को सौंपा
बिछुआ में व्यापारी ने 15 लाख के गेहूं का भुगतान नहीं किया, किसानों ने दबोचा कर पुलिस को सौंपा बिछुआ के ग्राम उल्हावाड़ी में चांचूं उर्फ चंचलेश साहू पर करीब 20-25 किसानों से लगभग ₹15 लाख के गेहूं खरीदकर भुगतान किए बिना फरार होने का आरोप लगा। जब व्यापारी भुगतान नहीं कर गया तो प्रभावित किसानों ने मिलकर उसे तलाश कर पकड़ लिया और बिछुआ थाने में सुपुर्द कर दिया।