कटकमसांडी: धनबाद में 22 जून को आजसू का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
आजसू पार्टी की जिला समिति की बैठक बुधवार को हजारीबाग परिसदन में हुई। बैठक में 22 जून को धनबाद में होने वाले स्थापना दिवस सह विशाल आक्रोश मार्च में हजारीबाग जिले से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने राज्य सरकार पर कोयला माफियाओं को संरक्षण देने, रोजगार, कानून-व्यवस्था, पलायन और ओबीसी आरक्षण जैसे