सासाराम: समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश
सासाराम समहरणालय में डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में शनिवार करीब 2:00 बजे परिवहन पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में डीएम उदिता सिंह में मुख्यमंत्री प्रखंड ग्राम परिवहन योजना को शत प्रतिशत पूर्ण करने, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लाभुकों द्वारा क्रय किए गए वाहनों भुगतान करने एवं लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया है।