देव दीपावली के दिन गंगा में छोटी नावें नहीं चलेंगी
Sadar, Varanasi | Oct 30, 2024 वाराणसी में देव दीपावली को भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में लग गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नौका संचालन को लेकर प्रशासन ने रुपरेखा तैयार कर ली है। गंगा में छोटी व चप्पू वाली नौकाएं नहीं चलेंगी। जल पुलिस की ओर से छोटी नौकाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ मोटर बोट वाली नौकाएं चलेंगी।