मिलावट के शक में खाद्य विभाग ने लिया सैंपल
Sadar, Varanasi | Oct 30, 2024 वाराणसी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को 92 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर 47 छापामार कार्रवाई में कुल 70 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए हैं। इस दौरान मिलावट की आशंका में खोवा, मिठाई, चना दाल समेत 20 सामानों का सैंपल लिया गया। इनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।