सारनाथ पुलिस ने वांछित अभियुक्त फहद शेख को किया गिरफ्तार, अपहृता को सकुशल बरामद किया
Sadar, Varanasi | Oct 30, 2024 सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त फहद शेख पुत्र अब्दुल रकीब निवासी दुलहीपुर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली रसूलगढ़ रेलवे क्रासिंग थाना सारनाथ से गिरफ्तार करते हुए, अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।