वाराणसी में 95 बटालियन के रिजर्व पुलिस बल एवं भाविप ने महारानी लक्ष्मीबाई स्टेच्यू स्थल पर 189वीं जन्म जयंती मनाई
Sadar, Varanasi | Oct 30, 2024 भारत विकास परिषद शिवा शाखा द्वारा कैंटोमेंट के पास स्थापित महारानी लक्ष्मीबाई की स्टेचू स्थल पर 189 वीं जन्म जयंती हिंदी पंचांग से कार्तिक चतुर्दशी बुधवार दोपहर एक बजे मनाया गया। जयंती समारोह धूमधाम से मनाने के लिए गुरुकुल विद्यालय , पाणिनि विद्यालय एवं निवेदिता विद्यालय की छात्राओं ने गीत व नृत्य के माध्यम से उनके जीवन संघर्षों को चरितार्थ किया