बांसवाड़ा: पाड़ी कला गांव के पास कार ने बाइक को चपेट में लिया, दो वृद्ध को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र स्थित पाड़ी कला गांव के पास कार ने बाइक को चपेट में ले लिया दो वृद्ध को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, परिजनों ने बताया कि गुलाब सिंह पुत्र नाथु निवासी काली आमड़ी और कचरा पुत्र ताजेंग निवासी सालीया दोनों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।