बौंसी: गुड़िया मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Apr 7, 2026 बौंसी-हंसडीहा स्टेट हाईवे पर मंगलवार को गुड़िया मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान उच्च माध्यमिक विद्यालय खुटाहा के शिक्षक आलोक राज (28) के रूप में हुई है, जो नोनीहाट, गोड्डा निवासी मनोज कुमार गुप्ता के पुत्र हैं।