सिरोंज: मदागन स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से शिक्षक हुआ गंभीर रूप से घायल
Sironj, Vidisha | Feb 26, 2025 सिरोंज के शासकीय प्राथमिक शाला मदागन में एक हादसा हो गया। स्कूल की छत से 5 फीट का प्लास्टर का टुकड़ा शिक्षक विष्णु श्रीवास्तव के सिर पर गिर गया। इस हादसे में शिक्षक को सिर पर गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। प्लास्टर गिरने से पास रखी टेबल भी क्षतिग्रस्त हो गई।