सिरोंज: आरोन रोड स्थित नपा के ट्रेंचिंग ग्राउंड से बढ़ी करीमाबाद गांव के लोगों की मुसीबतें, SDM बोले- फंड आते ही शुरू होगा काम
Sironj, Vidisha | Feb 24, 2025 सिरोंज नगर के आरोन रोड स्थित नगरपालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड ने करीमाबाद गांव के लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। यहां शहर का कचरा और मृत पशुओं के शव फेंके जाते हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में लगातार बदबू आती रहती है।कचरे में लगाई जाने वाली आग से निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है।