सुपौल: सुपौल में मोहर्रम पर्व के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर थाने में मामला हुआ दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Supaul, Supaul | Jul 18, 2024 सुपौल के राघोपुर के सिमराही बाजार में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उक्त मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर युवक के छानबीन में पुलिस जुट गई है।