सुपौल: सुपौल के रामदत्तपट्टी में आक्रोशित लोगो ने बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन,विभाग के खिलाफ लगाए नारे
Supaul, Supaul | Jul 18, 2024 सुपौल के सदर थाना के रामदत्तपट्टी में बिजली उपभोक्ताओं ने सड़क को जामकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान टायर जलाकर लोगो ने विरोध जताया है। जहां लोगो ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए है। जहां लोगो ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के द्वारा आए दिन घंटो तक बिजली की कटौती की जाती है।