सुपौल: सुपौल मुंगरार गांव के महादेव का मंदिर सहित 35 घर नदी में समाया, लोग पलायन करने को मजबूर
Supaul, Supaul | Jul 18, 2024 सुपौल सदर प्रखंड के मुंगरार गांव में तकरीबन 35 घर कोसी नदी में विलीन हो चुके है। इस दौरान एक महादेव का मंदिर भी कोसी नदी में समा गया है। दरअसल कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज एक लाख 41 हजार 141 क्यूसेक दर्ज किया गया है। जिससे मुंगरार गांव का अस्तित्व खतरे में है, यहां करीब 35 परिवार वालो का आशियाना नदी में कटाव के कारण जल में समा गया है।