नगर नौसा: चौंकी हुड़ाड़ी गांव में फरार दो अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
करायपरसुराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि हिलसा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश के आदेश अनुसार शनिवार को चौकी हुड़ाड़ी गांव में पुलिस ने दो फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए है। जो कि रवि कुमार एवं अविनाश कुमार है। एक पखवाड़ा के अंदर थाना या हिलसा कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसकी घर की कुर्की जष्ती की जाएगी।