नगर नौसा: नगवा गांव का एक मजदूर पटेल नगर में दीवार का निर्माण करने के दौरान गिरकर हुआ घायल, इलाज जारी
नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के नगवा गांव के रहने वाले लवण महतो के 28 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार पटेल नगर में एक दीवाल का निर्माण करने के दौरान वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गए।लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सक के देख-देख में इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान लोगों ने बताया कि मकान बनाने के लिए दीवाल का निर्माण किया जा रहा था।