जगदीशपुर: रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर जगदीशपुर नगर के रामलीला मंच पर हुई बैठक
वीर कुंवर सिंह किला परिसर स्थित रामलीला मंच पर रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान 17 अप्रैल को जगदीशपुर नगर में निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर नगर सहित ग्रामीण इलाके में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।