एटा: मारहरा में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, 75 वर्षीय चमन मियां की हिंदू परिवार ने मुस्लिम रीति-रिवाज से की अंतिम विदाई
एटा के मारहरा कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। करीब 75 वर्षीय चमन मियां, जो पिछले 66 वर्षों से एक हिंदू परिवार के साथ रह रहे थे, का निधन हो गया। सक्सेना परिवार ने उनकी अंतिम विदाई मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार की।मारहरा के मोहल्ला ब्रहम्मनपुरी निवासी प्रतिष्ठित डॉ. सुबोध सक्सेना के दादा शारदा सरन सक्सेना ने चमन मियां की परवरिश 10