मड़ियाहू: बरसठी में नालियां जाम, ब्लॉक में धूल फांक रहा ब्लीचिंग पाउडर
बरसात शुरू होते ही बरसठी विकासखंड क्षेत्र के गांवों और बाजारों में सफाई व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। कई स्थानों पर नालियां कचरे और सिल्ट से पटी होने के कारण जलनिकासी बाधित है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियों की आशंका जताते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। खोइरी ग्राम पंचायत के