आगरा: एबीवीपी ने डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
Agra, Agra | Jan 27, 2024 पालीवाल पार्क स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना प्रदर्शन किया। बीते दिनों एक छात्र के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। उसी को लेकर एबीवीपी ने यह धरना प्रदर्शन किया है। और जमकर नारेबाजी की, और विश्वविद्यालय कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस फोर्स की भी मौजूदगी रही।