मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर अधूरी यात्री सुविधाएं बनी परेशानी, बारिश में शेड और फुट ओवरब्रिज पूरा करने की मांग
मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद कई यात्री शेडों का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके कारण यात्रियों को पहले भीषण गर्मी और अब बारिश के दौरान भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।