भरथना: सहसों में 11 हजार लाइन की चपेट में आए पिता-पुत्र, बेटे की मौत, पिता को 50 शैय्या अस्पताल से किया गया रेफर
बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में शुक्रवार दोपहर करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र को भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पुत्र राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पिता हरविलास को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों सहसों गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार गेहूं की फसल काटने के दौरान पास के अरहर के खेत में 11हजार वोल्ट लाइन का तार टूटने से लगी।