अरवल: जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी की पहल, फरियादियों की सुनी गई शिकायतें
Arwal, Arwal | Jun 17, 2026 जिला पदाधिकारी के द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और जनहित से जुड़े मुद्दे जिला पदाधिकारी के समक्ष रखे। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देशदिए।