गुना नगर पालिका वार्डो में शिविर लगाकर कर वसूली कर रही है। 16 जनवरी को 5 और 6 वार्ड में शिविर लगाकर संपत्ति, जल कर की ₹65000 वसूली की गई। डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी सीएमओ मंजूषा खत्री ने कहा, साफ सफाई और अन्य समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविरों का नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने जायजा लिया, लोगो की समस्याओं सामने आने पर निराकरण के आदेश दिए।