बदायूं: वरखेड़ा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बदायूं-बरेली हाईवे के बरखेड़ा गांव के पास विजय नगला से बिनावर की ओर आ रहे पैदल सवार अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।