बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटा पट्टी के रहने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटा पट्टी के रहने वाले व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।