बरेली: दोहरा रोड पर टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार घायल हुआ
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के दोहरा रोड पर टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार 20 वर्षीय अभिषेक बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रामगंगा कालोनी के रहने वाले घायल हो गए। वह सुरेश शर्मा नगर जा रहे थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। टेंपो टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।