बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस में तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो चालक हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस में तेज रफ्तार कार टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में टेंपो चालक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।