गोपालगंज: गोपालगंज में 9 रेल ओवरब्रिज के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया: सांसद आलोक कुमार सुमन
गोपालगंज में 9 नए रेल ओवर ब्रिज को लेकर जिला प्रशासन ने एनओसी जारी कर दी है।अब रेल मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।प्रस्तावित आरओबी हरखुआ ढाला, हथुआ चीनी मिल ढाला, कोइनी-गौसिया, रतन सराय नवादा मोड़, सोनवलिया, सिधवलिया-झझवा, बड़हरिया-सरफरा और मांझा-बरौली ढाला पर बनाए जाएंगे।