जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक आठ वर्षीय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। जो अचानक गंडक नदी में डूब गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।